Posts

तुम्हारी सफलता तुम्हे मुबारक हो दोस्त

आहत थी तुम्हारे मौन से जो तुम्हारी उपेक्षाओ से ज्यादा मुखर था.. पर खुद को अपने ही तर्कों से साबित करते हुए.. तुम बढ़ते गए आगे. .कभी इस हाथ को थामे कभी उस दामन से दूर झटकते हुए. तुम्हे चाहिए था सफलताओं का सिलसिला.. दमकते रिश्तो के तमगे.. तुम्हारे लिए दोस्ती भी अपनी नियति तक पहुँचने का जरिया थी.. पर आज जबकि तुम सफल हो.. कही दूर उंचाई से तुम्हारी आवाज़ आती है कुछ भ्रम लिए.. मैं समझती हूँ श्याद रिश्तो की अहमियत समझ ली हो तुमने.. शायद संग बैठ तुम जी लेन चाहो बीते अपनेपन की नरमियत.. मगर भंग करते तुम उस तिलस्म को भी  अपने स्वार्थ और दम्भपूर्ण पेशकश के साथ.. तुम्हारे लिए आज  भी आदमी को  मापने का नजरिया उसकी उपयोगिता है.. और उपहास में जताते हो तुम मुझसे जुड़े होने का अहसान  और टूटती किरचो में बिखरते हैं नर्म बर्फ से अहसास.. तुहारे अट्टहास और मेरे उच्छ्वास के साथ..

तुम मुक्त हो प्रेम की सीमाओं से

जाओ मुक्त किया तुम्हे हमने खुद से तमाम वे ताने बाने जो मेरे तुम्हारे बीच उलझते रहे.. बिना एक बार भी तुम्हारी छटपटाहट को देखे बगैर.. मै डूबती रही उम्मीदों के भवर में इन्तजार अंतहीन उन अनकहे सपनो का.. उम्मीदे उन प्यार भरी नज़रों के पलट कर आने का.. आह्वान करती बांहों का स्वप्न.. आह सब कुछ कितना निर्मल, सुन्दर, पवित्र था.. कल्पना मात्र में ही.. तुम्हारी उन बातो का तिलस्म, तमाम चीजों को ढक लेता था, जबकि हवाओं में घुटन थी, हर रोज मैं किसी न किसी बहाने खुद को भुलाती रही, तुम्हारी आँखों से दुनिया देखने का तुम्हारा आग्रह मेरी बड़ी बड़ी आँखों को सच देखने से भुलाता रहा अब और नहीं है बाकि वो तिलस्म, राह रोकती तुम्हारी बांहों में नहीं बचा सच को छुपा लेने का विस्तार सामने है नग्न, क्रूर तुम्हारी घोर निजत्व, अहम् के स्तम्भ, टूटती संवेदनाओं के परखचे , और भरभराते सपनो के महल... जाओ मुक्त किया तुम्हे अपनी उम्मीदों के जाल से जाओ भूलती हूँ मैं साथ बैठ कर सपने देखने के स्वप्न.. जहाँ मेरा-तेरा- न होकर कुछ हमारा बनाने कि जिद थी.. वह अब सिर्फ चुभन है, अफ़सोस सही गयी यंत्र्नाओं की. ...

आखिरी खुदा

दिन बीतते जाते हैं..उम्र की कई दह्लीजे खिसकती जाती हैं..हमारे दायरे सिकुड़ते और बढ़ते रहते हैं...उन दायरों में शायद अभी भी वो खालीपन बाकी है..कुछ और ..कुछ और और शायद कुछ और की तलाश... शब्दों से प्यार करना भी एक खता है..कुछ शब्द आपके लिए सपने ले आते हैं, कुछ सच के जलते शोले..कुछ नमकीन पानी बन आँखों से बह जाते है..कुछ पुकार बन हवा में तैर जाते है...मुझे अभी भी कुछ और शब्दों की तलाश है... लगता है वक़्त के साथ चलने की दुनिया कि दौड़ में हम ज़रा पीछे रह गए..सब कुछ थमा थमा सा लगता है..सारे स्वप्न, कल्पनाएँ, यहाँ तक कि दिन और रात भी...पर सिर्फ मेरे लिए..बाकि दुनिया जैसे सरपट दौड़ रही है.. अकेलापन वह भी भीड़ में होते हुए..चाहे वो हँसता-खेलता बचपन हो या नवोदय विद्यालय के दिन, मिरांडा हाउस के कॉरिडोर से गुजरते हुए या दिल्ली विश्वविद्यालय कैंपस में घुमते वक्त, मैंने हमेशा अपने आप को अकेले कोनों में सिमटते पाया..नहीं घुल मिल पाती सबके साथ ...कभी दोस्तों के ग्रुप्स में मैं शामिल नहीं थी..बल्कि कई तो क्लास के ग्रुप में भी मुझे पाकर असहज हो जाते थे..वज़ह मैं जान नहीं पायी.. आज...

छुप जाउंगी महकती नज़्म बन कर

आधी बातें जो मेरे दिल में चलाती हैं आंधियां समझने की तुम्हें दरकार नहीं आधी बातें तुम्हे छू के गुजर जाती हैं... मेरे जज्बातों को इश्क के पैरहन की जरुरत थी मगरूर दुनिआबी बातों की क्या उन्हें फिकर. तू भूख, सर्दी ओ गर्म थपेड़ों से उलझ मैं ढूंढ लेती हूँ किसी और नज़्म का आशियाना ये सही है कि तुम्हारे इल्जाम हकीकत हैं, तुम्हारे ठोस उसूलों की तरह मैं ताउम्र गुजार दूंगी ख्वाबों से हसीं इन इल्जामों में तेरा मेरा साथ एक फ़साना ही रहेगा मगर तू जहाँ भी मौजूद है जमीन बन कर मैं छुप जाउंगी वहीं एक महकती नज़्म बन कर.

तुम्हारा नाम चाहिए

मैं तुम्हारे शब्दों को छु लेना चाहती हूँ.. तुम्हारी कविता की लय बनकर.. उठती  कलम जब हर बार कागज को चूम कुछ सुर्ख लम्हों को उकेरती होगी.. तुम्हारे हरूफ से लरजना चाहती हूँ.. सिर्फ नाम काफी है ..ख्यालो के लिए.. ख्वाब में खुद को ढूंढना चाहती हूँ..
उस आखिरी वक़्त मौत मुझे बख्शेगी नहीं ... मैंने तमाम उम्र जिन्दगी से बेवफाई जो की है ..

उलझन

जानती हूँ बहुत प्यार करते हो मुझसे जानती हूँ की मेरी पलकों में बसती है तुम्हारी सुबह मगर सपनों में भी नींद चुराया न करो.. तल्ख़ सूरज की तपिश से कुम्लायेंगे रुखसार मगर रौशनी से छुपना मुझे गंवारा नहीं तुम बारिश में भीग जाने का खौफ मत दिखाओ.. मुझे बूंदों से उलझने दो.. इन हवाओं से मिलता है जीने का जूनून तूफ़ान कह के न डराओ यूँ मुझे... इश्क की अब्र में पिघल जाने दो रात को मगर चाँद को खुद ही ढल जाने दो..