सपनो का इश्क़
सपनो का इश्क़
औरतों को इश्क़ चाहिए
एकदम मुकम्मल
पूरा पैकेज, टॉल डार्क हैंडसम
सिंड्रेला सपनो का प्रिंस चार्मिंग
यही तो सिखाया जाता है
बचपन से
कहानियों में, किताबों में
मां दादी ओर नानी की बातों में भी
ससुराल जाना तो कर लेना मन की
अपने घर जाना तो सब मिल जाएगा
पर भूल जाती हैं औरते
मर्द भी वही आधी अधूरी
हकीकत के सपने देख बड़े होते हैं
आएगी बीबी तो दिखाना अपने नखरे
बीबी आयेगी तो सारे काम करवा लेना अपने
ज्यादा बीबी की वकालत करेगा
तो जोरू का गुलाम बन जाएगा
बीबी को सिर पर मत चढ़ा
ओर इस तरह औरत ओर मर्द
झूठे फरेब भरे सपनो के बीच झूलते हुए
एक ही छत के नीचे बने रहते हैं दो प्रश्नचिन्ह
हतप्रभ से जवाब ढूंढते सपनो ओर खौफ के बीच
दूरियां जरूरी हैं सोच कभी अपना नहीं पाते
सपनो का इश्क़ सिंड्रेला से मिलने से पहले
ओर दीवारों के बीच उलझ जाता है
किसी कोने में घुट जाती है सिंड्रेला की आवाज
Comments