यहां पर बस शान्ति शांति है
मार धाड़, ट्रैफिक हड़ताल, भीड़,
चोर, पुलिस ओर कुछ बवाल भी
टीवी, रेडियो चीख चीख
पूछ रहे सवाल भी
हम मगर ऑफिस जाएंगे
यहां पर बस शान्ति शांति है...
शेयर गिरा, सोना उछला, चांदी गई तरी पार
सब्जी दूध गायब गायब हो गए बंद है बाजार
छोड़ दो स्कूल अब बोर्ड ओर इम्तिहाँ
हम मगर ऑफिस जाएंगे
यहां पर बस शान्ति शांति है
बच्चे भूखे जंतर मंतर पर, नेता सारे टूर पर
डंडा लेके भागी पुलिस, खूब मचा दी भगदड़
साधु संत सम्हाले कुर्सी, जनता सारी रोड पर
हम मगर ऑफिस जाएंगे
चाय पियेंगे , फाइल बनाएंगे
यहां पर बस शान्ति शांति है...
Comments