तुम खुद एक कहानी बन गई दीदी
बालों में उंगलियां फिराते तुम्हारे, घुंघराले बालों को सहलाते कभी बोला था दीदी हमने भी, ठीक होने पर अपनी कहानी लिखना दीदी प्रेरणा देना दूसरों को, बताना कैसे एक पढ़ी लिखी मॉडर्न लड़की होकर भी तुमने माँ बाप का मान रखते हुए परंपराओं को निभाते हुए उनकीं ही पसंद के लड़के के साथ डोली में बिदा हो गई थी बताना बच्चों को कैसे ससुराल में भी रैगिंग होती है उन बहुओं की जिन्होंने मायके में ज्यादा समय किताबों ओर स्कूल कॉलेज में बिताया हो कैसे हाशिए पर रख दिए जाते हैं उनके सर्टिफ़िकेट ओर डिग्रियां ओर नापा जाता है, उनकी गुझिया, हलवे ओर चाय का स्वाद पके मांस ओर भाप ओर लकड़ी के धुएं में आंकी जाती है हर बार उसके मा बाप की दी गई सीख दीदी तुम हर बार पास होती रही, हर बार मगर जद्दोजहद लंबी थी बच्चों के जन्म ओर पालने पोसने से अपनी पॉकेट मनी ओर स्वाबलंबन के संघर्ष तक घरवाले की इच्छा से जीते हुए फिर से अपने सपनों को जिंदा रखने तक घूँघट के नीचे आँखो में काजल के साथ कलम ओर हारमोन...