जब से तुम गए हो .... हां मैने अब इस बात को स्वीकार कर लिया है कि दो समानांतर रेखाएं मिल नहीं सकतीं मैने मान लिया है कि कुछ रिश्तों की रिप्लेसमेंट नहीं होती और जिंदगी का आखिरी मुकाम एक अनंत तलाश नहीं हो सकती जैसा तुम मानते हो/ थे बड़े आराम से हर बार अपने बे असूल जिंदगी में जौन इलिया को दोहरा देते थे कि तुम्हारी ही तमन्ना क्यों करें हम अब तो मैने ये भी मान लिया है कि 21वीं सदी में मुकम्मल जिंदगी ओर इश्क के सपने दोनों ही सिरे से गायब हो चुके हैं अब लोग कार्प दियाम ओर क्षण में जीने का दम भरते हैं बहुत ही अभिमान के साथ ओर जाते जाते तुम ये भी अहसास करवा गए हो कि मेरी खुशफहमियों की सारी चाबियां मेरे ही पास हैं अब अपनी रफ्तार में किसी पिलियन के शरीक होने की दरकार नहीं
वर्ष 2025 में नारी समानता बहुत लोग मानने लगे हैं हिंदुस्तान में नारी समानता आ गई हैं हालांकि ये अलग बात है अब भी रोज रोज पिट जाती हैं बेटियां, बहुएं ओर माएं पुरुषों के सामने जुबान खोलते पढ़ने, बाहर जाने ओर कमाने का अधिकार मांगते हुए अब भी अखबार के हर दूसरे पन्ने पर रसोई गैस का सिलेंडर फट रहा अब भी फुटबॉल खेलते हुए बेटियां मिट्टी में गाड़ दी जाती हैं कि समाज उनके पिता को बेटी की कमाई पर पलने वाला न कह दे अब भी तलाकशुदा बेटियों से ज्यादा अच्छी अपने ससुराल से अर्थी पर निकलने वाली बेटियां ही मानी जाती हैं अब भी सुप्रीम कोर्ट के दिए संपत्ति के अधिकार पर अटक जाती हैं बेटियां मायके से रिश्ता खत्म होने के डर से मगर सोशल मीडिया में जरूर आ गई हैं बहुत सारी क्रांतियां दूर तक दिखता है सबको ...........नीला ड्रम हां वो।नीला।ड्रम ओर वो एक आध किस्से जहां औरतों ने भी अपराध किए हैं मर्दों के खिलाफ ओर यहीं पर ओर छुप जाती हैं सा...
Comments